जुलाई 6, 2026 6:39 अपराह्न

printer

झारखंड में लगातार बारिश से रांची सहित कई अन्य जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

झारखंड में लगातार बारिश से राजधानी रांची सहित कई अन्य जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने कल और परसों के लिए राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आंधी चलने, बिजली कड़कने और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 79.8 मिलीमीटर बारिश सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह में दर्ज की गई, जबकि रांची में 37 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को प्रतिकूल मौसम की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।