भारत के नए आपराधिक कानूनों पर पुद्दुचेरी पुलिस द्वारा आयोजित न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन आज पुद्दुचेरी के बीच रोड पर किया गया। उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों और कार्यान्वयन, पुलिस के कामकाज और आपराधिक न्याय प्रणाली पर प्रकाश डाला गया है।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा पिछले बारह वर्षों में शुरू की गई विभिन्न जन कल्याणकारी पहलों को भी प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी बीस जून तक जनता के लिए खुली रहेगी।