मई 27, 2026 7:05 अपराह्न

printer

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नमो रेल लगाएगी 10 अतिरिक्त फेरे

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नमो रेल दस अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इससे पहले भी 8 अतिरिक्‍त फेरे शुरू किए गए थे, जिससे अब कुल 18 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एन.सी.आर.टी.सी. के अनुसार, नई व्यवस्था के अंतर्गत सुबह 7 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक 10 अतिरिक्त फेरे और शाम 5 बजे से साढ़े आठ बजे तक 8 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

एन.सी.आर.टी.सी. ने कहा कि इससे यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम होगा और सीटों की उपलब्धता बेहतर होगी। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर फिलहाल करीब एक लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं।