मई 21, 2026 7:40 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए विशेष परामर्श जारी किया गया

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए विशेष परामर्श जारी किया गया है और उन्‍‍हें ज़रूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 
चिकित्सा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना किसी ज़रूरत के घर से बाहर न निकलें। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए, पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करके शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखें।
 
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लू के दुष्‍प्रभावों से स्‍वयं को बचाने के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे ज़रूरी उपाय हैं।