मई 26, 2026 1:20 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में खराब मौसम और तेज़ हवाओं के कारण वेदरण्यम तट के पास नाव पलटी

तमिलनाडु में तेज़ हवाओं और खराब मौसम के कारण वेदरण्यम तट के पास एक नाव पलट गई। इसमें सवार मछुआरे डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन मछुआरों को बचा लिया गया है और लापता एक मछुआरे की तलाश जारी है। घटना उस समय हुई जब मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव खराब मौसम के कारण वेदरण्यम तट के पास पलट गई।