मार्च 31, 2026 8:24 अपराह्न

printer

नेपाल में जेन-जी विरोध प्रदर्शन के मृतकों के परिजनों को सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर दिए गए

नेपाल में जेन-जी विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी संस्थानों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने एक सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि 27 परिजनों को नौकरी की पेशकश की गई है। परिजनों को केंद्र सरकार से 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पहले ही मिल चुकी है।