अगस्त 7, 2026 5:16 अपराह्न | rainfall across Keralam

printer

केरलम के चार उत्तरी जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी

केरलम के चार उत्तरी जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिले दोपहर तक ऑरेंज अलर्ट पर थे, अब उन्हें रेड अलर्ट कर दिया गया है।

    इसके अलावा चार अन्य जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, शेष छह जिलों में येलो अलर्ट है।