अगस्त 10, 2026 2:18 अपराह्न

printer

पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ, असम और मेघालय में भी कल तक तेज बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, माहे, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में कल तक बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की स्थिति बनी रहेगी।

अगले दो दिन में ओडिशा, पुडुचेरी, रायलसीमा, तेलंगाना, गुजरात, पूर्वोत्‍तर भारत के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। इसके अलावा, आज शाम दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन से राज्य के कई हिस्सों में सौ से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं।