मौसम विभाग ने बुधवार तक तटीय कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। इस अवधि के दौरान मानसून के बंगाल की खाड़ी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले तीन दिन तक लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। कल ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गर्म और उमस भरे मौसम की आशंका है।