भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 56 हजार 880 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 10 हजार 107 छात्राएं हैं। आई.आई.टी. दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट में टॉप रैंक हासिल की है। उन्हें 360 में से 330 अंक मिले हैं। आरोषी देशपांडे ने 77वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 280 अंक मिले हैं। इस परीक्षा में 1 लाख 79 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा, पिछले महीने की 17 तारीख को आयोजित की गई थी। jeeadv.ac.in वेबसाइट पर परिणाम देखे जा सकते हैं।
News On AIR | जून 1, 2026 11:03 पूर्वाह्न
आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए