जुलाई 19, 2026 5:52 अपराह्न

printer

आईआईटी गोवा ने पोंडा में सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी गोवा ने आज पोंडा में सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। करीब 188 विद्यार्थियों को बी-टेक, एम-टेक और पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।