57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- इफ्फी में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार जूरी के अध्यक्ष जे.डी. मजेठिया ने कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने विविध आवाजों को अवसर देकर कहानी कहने के तरीके को बदल दिया है। इसने भारतीय कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया है।
आज गोवा में श्री मजेठिया ने कहा कि जूरी का मुख्य उद्देश्य ऐसी कहानियों की पहचान करना था, जो भारत सहित दुनिया भर के दर्शकों को भी आकर्षित कर सकें।
जूरी सदस्य शैलेंद्र झा ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रचनात्मक प्रतिभाओं को अवसर देकर कहानी कहने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में पात्रों के विकास के अधिक अवसर मिलते हैं, जिससे दर्शकों का पात्रों के साथ लंबे समय तक जुडाव बना रहता है।
सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानियों के महत्व बताते हुए श्री झा ने कहा कि विशिष्ट क्षेत्रों और समुदायों से जुड़ी कहानियों में दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता है।