वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा हवाई फील्ड पर उतरने में सफलता हासिल की है। वायुसेना में सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह पहला मौका है जब मालवाहक जहाज आईएल 76 एम डी ने इतनी ऊंची हवाई पट्टी पर लैंडिंग की है। वायुसेना के अनुसार, यह सफलता भारतीय वायु सेना की क्षमता, असाधारण कौशल, सटीकता और पेशेवर तौर-तरीकों को दर्शाती है।
News On AIR | नवम्बर 7, 2026 2:10 अपराह्न
वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की