गृह मंत्री अमित शाह आज अरुणाचल प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगे। यह समारोह बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस बल की जनता और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।
इस दौरान श्री शाह नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। श्री शाह ईटानगर स्थित लोक भवन में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आंतरिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
श्री शाह कल अरुणाचल प्रदेश सहकारिता परिकल्पना दस्तावेज़-2047 का अनावरण करेंगे। वे सहकारिता पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही सरस मेले का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा, श्री शाह होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे।