सितम्बर 13, 2026 12:30 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा है कि जतिंद्रनाथ दास ने छोटी उम्र में ही ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना था और जेल की यातना भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकी। उन्होंने कहा कि जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार के विरोध में भूख हड़ताल, देशभक्ति और अदम्य साहस की एक अनूठी मिसाल रही है। श्री शाह ने कहा कि जतिंद्रनाथ दास का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।