अक्टूबर 22, 2026 1:07 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने स्‍वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी

गृहमंत्री अमित शाह ने आज स्‍वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां ने चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और अन्‍य क्रांतिकारियों के साथ काकोरी ट्रेन एक्‍शन के माध्‍यम से ब्रिटिश शासन को खुली चुनौती दी।

श्री शाह ने कहा कि अंग्रेजों की यातनाएं भी उन्‍हें अपने सिद्धांतों और मातृभूमि की स्‍वतंत्रता  के संकल्‍प से विचलित नहीं कर स‍की और अंतत उन्‍होंने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। गृहमंत्री ने कहा कि अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां का अदम्‍य साहस और सर्वोच्‍च बलिदान आने वाली पीढि़यों को हमेशा राष्‍ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।