सितम्बर 5, 2026 6:56 पूर्वाह्न

printer

गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के गोवा दौरे पर हैं। वे कल गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ गोवा से संबंधित मामलों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बाद में वे मादक पदार्थों पर एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को, श्री शाह अटल भवन में नवनिर्मित भाजपा राज्य कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। वे पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। सोमवार को गृह मंत्री पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक और गोवा पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस ध्वज सम्मान समारोह में शामिल होंगे।