गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान करने वाले मतदाताओं को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने लोकतंत्र के इस भव्य उत्सव में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मतदाताओं की सराहना की। उन्होंने निर्वाचन आयोग, सशस्त्र पुलिस बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी बंगाल के इतिहास में सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी। श्री शाह ने इस भागीदारी को राज्य में सुशासन के एक नए युग का आह्वान बताया।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 12:40 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक मतदान करने वाले मतदाताओं को बधाई दी