भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद अगली सरकार बनाने पर विश्वास व्यक्त किया है। उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में एक रैली में श्री शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को पहले चरण में 152 सीटों में से लगभग 110 सीटें मिलेंगी। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। श्री शाह ने भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं पर अत्याचार के आरोपियों के खिलाफ मामले फिर खोलने का वादा किया।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 5:15 अपराह्न | HM Shah
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद अगली सरकार बनाने पर विश्वास व्यक्त किया