अगस्त 17, 2026 3:23 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में बादल फटने से पुल बह गया

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय भरमौर क्षेत्र में बलोठ ग्राम पंचायत के ‘चौरासी चला’ में बादल फटने के बाद पानी के तेज बहाव में लोहे का एक पुल बह गया। मां भगवती खुंडी वाली मंदिर को जाने वाले पैदल मार्ग को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।