अक्टूबर 4, 2026 7:59 पूर्वाह्न

printer

केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्‍कल में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्‍कल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती है।

विभाग ने अनुसार तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरलम, कारईक्‍कल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दिन के दौरान बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।