अक्टूबर 21, 2026 10:03 अपराह्न

printer

केरलम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में मूसलाधार वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज वर्षा होने की संभावना है।

विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान कर्नाटक के तराई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल कोंकण और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

विभाग ने कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मौसम साफ रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।