जुलाई 11, 2026 3:35 अपराह्न

printer

अगले चार-पांच दिन उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने बताया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनो में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है। श्री नरेश ने बताया कि अल-नीनो के कारण देश में मॉनसून की बारिश सामान्य से कम हो गई है। उधर, असम में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भी आज तेज़ बारिश की संभावना है।