जून 19, 2026 8:59 अपराह्न

printer

असम और मेघालय में अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में रविवार तक मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय में अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्‍काल, केरलम और माहे में भी मंगलवार तक बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कल ओलावृष्टि की संभावना है। झारखंड, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिम राजस्थान में कल धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा में कल लू की स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तरी कर्नाटक में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को इस महीने की 24 तारीख तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में न जाने की सलाह दी है।