केरलम के दूर-दराज के इलाकों में आज भी तेज़ वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 में से 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बारिश कम हो गई है, पिछले दो दिनों से जारी ऑरेंज अलर्ट को अब येलो अलर्ट में बदल दिया गया है। विभाग ने कहा है कि कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम होने की संभावना है।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 7:34 पूर्वाह्न
केरलम के दूर-दराज के इलाकों में आज भी तेज़ वर्षा जारी रहने की संभावना