जुलाई 2, 2026 9:02 अपराह्न | Heavy rain in Mumbai

printer

मुंबई में भारी बारिश से शहर में अफरा-तफरी

महाराष्ट्र के मुंबई में आज भारी बारिश हुई जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात बाधित हो गया। सुबह से ही हो रही भारी बारिश के चलते दादर, परेल, हिंदमाता, चारकोप, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी जैसे प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई और वाहनों की गति धीमी हो गई। जलजमाव होने के कारण कई लोकल रेलगाडियां 10 से 15 मिनट देरी से चल रही थीं, जिससे व्यस्त समय में रेलगाडियों में अत्यधिक भीड़ हो गई।

नगर निगम ने अपने सभी विभागों को सीवरों और निर्माण स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और आठ दिनों के भीतर सभी मैनहोलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया।