जून 17, 2026 11:17 पूर्वाह्न

printer

आज पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, बिहार, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में दिन में तेज बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ आंधी की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आज बिजली गिरने की आशंका है।

झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह स्थिति बनी रहेगी।छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, कोंकण, गोवा और ओडिशा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।