जुलाई 3, 2026 2:05 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी तेज बारिश जारी रही। वहीं मुंबई में लगातार चौथे दिन तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने अपनी आपातकालीन टीमों को अलर्ट पर रखा है।