स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्टेम सेल थेरेपी के विनियमन के संबंध में परामर्श जारी किया है। इस संबंध में दिशानिर्देश भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए थे। परामर्श में कहा गया कि मौजूदा ढांचा इस प्रकार का होना चाहिए कि स्टेम सेल थेरेपी को नियमित नैदानिक अभ्यास में मानक उपचार के रूप में केवल मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सूची में शामिल बीमारियों के लिए ही अनुमति दी जाए। इसमें यह भी कहा गया है कि ऑटिज्म में किसी भी प्रकार के स्टेम सेल का चिकित्सीय उपयोग विधिवत अनुमोदित नैदानिक परीक्षणों तक ही सीमित रहेगा।
यह परामर्श उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किया गया है जिन्होंने नैदानिक प्रतिष्ठान – पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2010 को अपनाया है।