उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, आंधी और बिजली गिरने की से 111 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल का तत्काल सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुआवजे की स्थिति की जानकारी हर तीन घंटे में देने को भी कहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए तूफ़ान से हुई भारी जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक संदेश में, श्री पुतिन ने इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों तथा प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
✉️ President Putin sent a message of condolences to President of India @rashtrapatibhvn & Prime Minister @narendramodi:
✍️ Please accept my deepest condolences over the heavy loss of life & large-scale destruction caused by the cyclone in Uttar Pradesh.https://t.co/ZiSzmRoSj2 pic.twitter.com/BwaM367Gay
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) May 14, 2026