जुलाई 10, 2026 1:40 अपराह्न

printer

गुजरात: राज्य सरकार ने सूरत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया

गुजरात में, राज्य सरकार ने सूरत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य करने के लिए बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किए हैं। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पुनर्वास के कामों में तेज़ी लाने के लिए ज़िला समन्वय, नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

श्री संघवी ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगले 48 से 72 घंटों के भीतर सामान्य जीवन और कारोबार को पूरी तरह से बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि नौ हजार से ज़्यादा परिवारों का घर-घर जाकर सर्वे पूरा हो चुका है और आठ सौ से ज़्यादा प्रभावित परिवारों को नकद सहायता के साथ-साथ छह हजार 800 रुपये मूल्य की घरेलू सहायता भी दी गई है। उन्होंने कहा कि बाकी घरों तक पहुँचने और 58 कमर्शियल ज़ोन में स्थानीय व्यापारियों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं।