गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने विभिन्न स्थानीय स्वशासन निकायों में 15 रिक्त सीटों के लिए आगामी उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों के लिए मतदान 28 जुलाई और मतगणना 30 जुलाई को होगी।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। वहीं, जिला और तालुका पंचायत सीटों के लिए 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं, जबकि नगर निगम और नगरपालिका सीटों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।