जून 23, 2026 6:08 अपराह्न

printer

गुजरात: आप विधायक को एक मामले में 7 साल की कैद की सजा

गुजरात के राजपीपला में सत्र न्यायालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वासावा और उनकी पत्नी समेत आठ अन्य लोगों को नवंबर 2023 के एक मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई। इस मामले में उन पर वन अधिकारियों पर हमला करने और जबरन वसूली का आरोप था। न्यायमूर्ति ए.वी. हिरपारा ने 30 अक्टूबर, 2023 की रात को हुई घटना में वासावा, उनकी पत्नी शकुंतला वासावा और अन्य को दोषी पाया है।