सरकार ने आज चेन्नई की जल आपूर्ति और स्वच्छता अवसंरचना के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक – एडीबी के साथ 23 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्रालय ने कहा कि चेन्नई जलवायु-लचीली जल सुरक्षा और सीवरेज परियोजना से चेन्नई में सुरक्षित और विश्वसनीय जल आपूर्ति और बेहतर स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा। इस परियोजना के अंतर्गत 170 किलोमीटर से अधिक जल आपूर्ति और सीवर पाइप का निर्माण किया जाएगा। सात जल पंपिंग स्टेशनों और 38 सीवर पंपिंग स्टेशनों का भी उन्नयन किया जाएगा।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 6:10 अपराह्न
चेन्नई के अवसंरचनात्मक विकास के लिए सरकार ने एडीबी के साथ 230 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए