जुलाई 19, 2026 5:55 अपराह्न

printer

गोवा: पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन

गोवा के तलेइगाओ से विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थीं। वह राजस्व मंत्री अतानासियो मॉन्सेरेट की पत्नी थीं।
 
जेनिफर मॉन्सेरेट तीन बार गोवा विधानसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने 2012 से तलेइगाओ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जुलाई 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम और रोजगार विभागों की जिम्मेदारी दी गई। जेनिफर मॉन्सेरेट प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री थीं और तलेइगाओ से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक थीं।
 
जुलाई 2019 में जेनिफर मॉन्सेरेट उन दस कांग्रेस विधायकों में शामिल थीं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला