पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कल एक औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन विस्फोट में एक महिला और एक बच्ची सहित आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना हरिपुर जिले के हत्तार औद्योगिक क्षेत्र में हुई। जी. टी. रोड के किनारे एक चक्की के पास गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका होने से भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 11:39 पूर्वाह्न
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन विस्फोट, 8 की मौत