आज देश ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में बापू की समाधि, राजघाट पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह इस सर्व-धर्म प्रार्थना में भाग लिया और राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह और एल मुरुगन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संसद सदस्य, संसद के वरिष्ठ अधिकारी और स्कूली छात्र भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।