बीजू जनता दल के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के महासचिव अरुण सिंह और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए श्री सामंतराय ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे ओडिशा में पार्टी को मजबूत करने के लिए व्यापक रूप से काम करेंगे।