मई 23, 2026 7:07 अपराह्न

printer

आकाशवाणी के पूर्व संपादक त्रिलोकी नाथ का 79 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी त्रिलोकी नाथ का आज दोपहर निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे।

श्री त्रिलोकी नाथ ने आकाशवाणी के हिन्‍दी समाचार कक्ष में संपादक के रूप में वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। इससे पहले उन्‍होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्‍न मीडिया इकाइयों में भी काम किया।