जून 28, 2026 8:51 अपराह्न

printer

असम के धेमाजी जिले में लगातार कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

असम के धेमाजी जिले में लगातार कई दिनों से हो रही तेज बारिश और अरुणाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। बारिश के कारण अंतरराज्यीय सीमा के किनारे स्थित कई पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे जोनाई, सिमेन चापोरी और दिमोव में भीषण बाढ़ आ गई है। सिमेन नदी में आए उफान के कारण लगभग 60 परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।