जुलाई 24, 2026 8:55 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश के कारण पालघर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण पालघर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन सेवाओं, स्थानीय निकायों और निवासियों ने रात भर चले अभियान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दो सौ 44 लोगों को सुरक्षित निकाला

    मूसलाधार बारिश से बिजली वितरण नेटवर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।