जुलाई 6, 2026 1:00 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर से अरेको चेरी और सेंट्रोज़ बेर की पहली खेप यूएई को निर्यात

जम्मू-कश्मीर से अरेको चेरी और सेंट्रोज़ बेर की पहली खेप संयुक्त अरब अमीरात-यूएई को निर्यात की गई है। इससे किसानों के लिए नए अवसर खुले हैं, कृषि निर्यात को बढ़ावा मिला है और भारतीय उत्पादों की असाधारण गुणवत्ता विश्व स्तर पर प्रदर्शित हुई है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर से यूएई को प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज बेर की पहली खेप की सुविधा प्रदान की। यह केंद्र शासित प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विशेष भारतीय फलों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग का पता चलता है। केंद्र शासित प्रदेश ने 2024-25 के दौरान छह लाख 37 हजार मीट्रिक टन से अधिक फलों का निर्यात किया, जिससे तीन हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।