जुलाई 22, 2026 2:09 अपराह्न

printer

दिल्ली के करोल बाग में एक इमारत में लगी आग

दिल्ली के करोल बाग में एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि ऊपरी मंजिल पर बने एक पेइंग गेस्ट में फंसे दो छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और एक छात्र को मामूली चोटें आई हैं। अग्निशमन सेवा ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और बचाव अभियान जारी है।