फीफा फुटबॉल विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए टीमें तय हो चुकी हैं। पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें 19 जुलाई को मियामी में तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ खेलेंगी। जबकि सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 20 जुलाई को न्यू जर्सी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगे।