थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बार में लगी आग से 27 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में नौ पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। 60 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने संवाददाताओं को बताया कि 27 शव बरामद कर लिए गए हैं। आग लगने के कारण की अभी जांच चल रही है, लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है।
News On AIR | जुलाई 13, 2026 7:23 पूर्वाह्न
बैंकॉक में एक बार में लगी आग में कम से कम 27 लोगों की मौत