सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के अमृत महोत्सव के दौरान नए सब्जी उप-यार्ड का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री शाह एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक पौधा लगाएंगे और समिति के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तैयार की गई एक विशेष प्रकाशन का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर श्री शाह दाहेगाम एपीएमसी बोर्ड के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।
News On AIR | जुलाई 13, 2026 6:04 पूर्वाह्न
सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में एपीएमसी के अमृत महोत्सव के दौरान नए सब्जी उप-यार्ड का करेंगे उद्घाटन