जून 12, 2026 6:59 अपराह्न

printer

पश्‍चिम बंगाल में सीमावर्ती क्षेत्रों में बाड लगाने का कार्य शुरू

पश्‍चिम बंगाल में सीमावर्ती क्षेत्रों में बाड लगाने का कार्य शुरू हो गया है। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता में एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। केन्‍द्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री अधिकारी ने बताया कि लोग भारत-बांग्‍लादेश सीमा पर बाड लगाने के लिए अपनी जमीन दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार जमीन के बदले आम आदमी को उचित कीमत दे रही है और यह जमीन सीमा सुरक्षा बल को सौंपी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जमीन सौंपने की प्रक्रिया जारी है। उन्‍होंने इस परियोजना को राष्‍ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया। मुख्‍यमंत्री ने यह भी बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर बाड लगाना बहुत महत्‍वपूर्ण है।