विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज से मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगोलिया यात्रा के दौरान विदेश मंत्री बी. बत्त्सेत्सेग के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ वार्ता होगी। डॉ. जयशंकर दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित ‘जेजू शांति और समृद्धि मंच’ में मुख्य भाषण भी देंगे।
News On AIR | जून 22, 2026 11:30 पूर्वाह्न
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर