नवम्बर 23, 2026 8:33 अपराह्न

printer

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत चंबा में कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत आज चंबा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 52 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। माई भारत के जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले यंग लीडर्स डायलॉग के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।
 
कार्यक्रम में युवाओं ने हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।