यूरोपीय संघ के अधिकारी आज बुडापेस्ट में हंगरी के नवनिर्वाचित नेता पीटर मैग्यार के सहयोगियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन के लिए एक बड़े ऋण और हंगरी के लिए रोके गए लगभग 17 अरब यूरो की धनराशि जारी करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। निवर्तमान प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के 16 साल के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों के चलते यूरोपीय संघ ने हंगरी की अरबों यूरो की धनराशि पर रोक लगा दी थी।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 5:53 अपराह्न
ईयू के अधिकारी बुडापेस्ट में नवनिर्वाचित नेता पीटर मैग्यार के सहयोगियों से मिलेंगे